मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद उल्देपुर क्षेत्र में संभावित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भारी चिंता और आक्रोश है। इसी आशंका के चलते शुक्रवार से स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके मकान व दुकानें लंबे समय से स्थापित हैं। वहीं शाम में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनायक भोंसले ने आंदोलनकारियों से कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट से संबंधित है। यदि कोई वार्ता करनी है तो डीएम से कर सकते हैं। शनिवार को दोपहर में डीएम से वार्ता के आश्वासन पर धरना ‌फिलहाल स्थित कर दिया गया। उल्देपुर क्षेत्र में कालोनियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कालोनी मालिकों के...