मेरठ, जुलाई 9 -- Meerut News: सेंट्रल मार्केट मामले में परिषद की बुलडोजर की कार्रवाई से बचने के लिए 125 लोगों ने अपने भवनों के सेटबैक स्वयं ही खाली कर लिए है। इसके अलावा 210 से ज्यादा भवनों के सेटबैक पर हुए अवैध निर्माणों पर हथौड़ा चलाया जा रहा है। परिषद अधिकारियों का कहना है कि 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले और भी सेटबैक खाली हो जाएंगे। परिषद की तरफ से इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिन लोगों ने सेटबैक खाली करने शुरू नहीं किए हैं उन्हें परिषद अधिकारियों की तरफ से लगातार कहा जा रहा है। अगर स्वयं सेटबैक खाली नहीं किए गए तो परिषद इनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू करेगा।गत यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट : सेटबैक पर कार्रवाई की तैयारी में जुटा परिषद 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने शास्त्रीनगर आवासीय योजना संख्य...