Meerut News: सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने कांवड़ मार्ग पहुंचे डीएम-एसएसपी
मेरठ, अगस्त 2 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। रविवार को डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने अधिकारियों के साथ गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सलावा, अटेरना, दौराला और नानू पुल समेत कांवड़ मार्ग पर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साइन बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत और पेंचवर्क, जल निकासी तथा पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही स्ट्रीट लाइट और विद्युत खंभों को पॉलीथिन से कवर कराने तथा ट्रांसफार्मरों को जाली से सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस हाई अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.