Meerut News: सुभारती विवि: पंजा कुश्ती में खिलाड़ियों ने झोंकी ताकत
मेरठ, नवम्बर 19 -- Meerut News: सुभारती विवि में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) चैंपियनशिप में बुधवार को खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीकी दक्षता, एकाग्रता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी पूरी ताकत, रणनीति और अनुभव के दम पर प्रतिद्वंद्वी को चुनौती देते हुए जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया। विभिन्न भार वर्गों में महिला-पुरुष खिलाड़ियों में लेफ्ट हैंड एवं राइट हैंड मुकाबले हो रहे हैं। पंजा कुश्ती देखने में भले ही ताकत का खेल लगती हो, लेकिन इसमें शारीरिक मजबूती के साथ तकनीक, मजबूत पकड़, संतुलन, धैर्य, एकाग्रता और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता जीत दर्ज कराती है। बुधवार को मुकाबले के आधार पर विभिन्न भार वर्गों के फाइनलिस्ट खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। आज फाइनल मुकाबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.