Meerut News: सुबह आठ बजे से मतगणना, 14-14 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: मेरठ। विधान परिषद की मेरठ शिक्षक और स्नातक सीट के लिए हुए मतदान के बाद अब सबकी निगाहें 27 अक्तूबर को होने वाली मतगणना पर टिक गई हैं। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के दो अलग-अलग हॉल में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कृषि विवि के गांधी हॉल में व्यवस्था की गई है। शिक्षक और स्नातक, दोनों ही सीटों के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रथम वरीयता के वोटों की छंटाई के बाद मतगणना आगे बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना का आयोग ने प्लान बताया, 7 शहरों से आएगा 11 सीटों का रिजल्ट चुनाव परिणाम देर रात तक या 30 अक्तूबर की सुबह तक आने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.