मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: दिल्ली में जारी विभिन्न राजनीतिक पार्टी और छात्र संगठनों के निरंतर धरने-प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को सीसीएसयू कैंपस में एबीवीपी ने 'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ' नारे के साथ मार्च निकाला। एबीवीपी ने देशभर के विवि में शुक्रवार को यह मार्च आयोजित किया था। विवि में सेंट्रल लाइब्रेरी से मुख्य द्वार तक निकाले गए इस मार्च में कार्यकर्ता 'अराजकता रोको-लोकतंत्र बचाओ' के बैनर के साथ आगे बढ़े। एबीवीपी ने कहा कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, छात्रहितों के संरक्षण एवं शैक्षणिक वातावरण की गरिमा बनाए रखने की पक्षधर है। एबीवीपी ने कहा कि विवि केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, स्वतंत्र विचारों की अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक चेतना के विकास का महत्वपूर्ण मंच भी हैं, इसलिए विवि...