मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ कॉलेज की ओर से विक्टोरिया पार्क में बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी शुभम चौधरी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सीसीएसयू कैंपस मेरठ, जेएसएम मेरठ, सीएसएसएस कॉलेज माछरा, जीडीसी कॉलेज नोएडा और एएस कॉलेज लखाऊटी की टीमों ने जीत दर्ज की। वहीं आरवी हायर इंस्टीट्यूट गाजियाबाद की टीम के नहीं पहुंचने पर एलआरआर कॉलेज साहिबाबाद को वॉकओवर मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, अवैतनिक सचिव विवेक कुमार गर्ग और प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने किया। बताया गया कि प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 19 कॉलेजों की टीमें नॉकआउट आधार पर हिस्...