मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: मेरठ। बुधवार को संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति की ओर से हापुड़ रोड फेमस प्लाजा में जोन-ए के गणमान्य लोगों, व्यापारियों की बुलाई बैठक एवं अफसरों के साथ संवाद औपचारिकता में सिमट गया। आवास विकास परिषद के अफसर आए ही नहीं। मेडा सचिव के स्थान पर आए एई पवन कुमार शर्मा बैठक में मौजूद लोगों के सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाए। एडीएम सिटी एवं एसपी सिटी के स्थान पर एसीएम मृदुला दुबे और सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया पहुंचीं। हंगामेदार बैठक में एई मेडा एक सप्ताह में जानकारी कर उपलब्ध कराने की बात कहकर निकल गए। इस दौरान संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, मंजूर सैफी, कवलजीत सिंह, डॉ. सुदीप जैन, पूर्व विधायक विनोद हरित, पूर्व मंत्री हाजी इसरार सैफी, कय्यूम सैफी, डॉ. इरफान सैफी, फिरोज सैफी,...