मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: मेरठ के भामाशाह पार्क क्रिकेट ग्राउंड पर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कर्नल सीके नायडू अंडर-23 एलीट ट्रॉफी मुकाबले में महाराष्ट्र ने पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। जहां पहले दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया था। वहीं दूसरे दिन मुकाबले में महाराष्ट्र ने बल्लेबाजी का निर्णय करते हुए खेल शुरू किया। महाराष्ट्र ने 28.4 ओवर में 90 रन बनाए। नीरज जोशी ने 76 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे। अनिरुद्ध सबाले 20 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि अशकान काजी दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी का विशाल स्कोर, बिहार की पारी लड़खड़ायी उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने शुरुआती सफलता हासिल कर महाराष्ट्र पर दबाव बनाने की कोशि...