मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: मेरठ। गांधी आश्रम से तेजगढ़ी समेत शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण और विकास कार्यों में हो रही देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर अब शहरवासियों का गुस्सा फूटने लगा है। इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों और छात्र नेताओं का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुंचा। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में धूल, गड्ढों और जलभराव से बेहाल जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए समयबद्ध निर्माण और लापरवाह एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कॉकरोच जनता पार्टी के आदेश प्रधान एडवोकेट, सपा नेता शशिकांत गौतम, अनुज भड़ाना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल वर्मा, आकाश भड़ाना, शुभम उपाध्याय एडवोकेट, नरेश भास्कर किनापुर, महबूब शोलाना और भारतीय किसान यूनिय...