मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: मेरठ में महत्वाकांक्षी सीएम ग्रिड सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य इन दिनों आम जनता, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और उचित प्लानिंग के अभाव के कारण लोग रोजाना जाम, धूल-मिट्टी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। शहर के प्रमुख हिस्सों में चल रहे इन कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष व्याप्त है। अधिकारियों का कहना है कि अब कुछ दिन की बात है। 15 अक्तूबर तक निर्माण पूर्ण हो जाएगा। गढ़ रोड में गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहे के बीच सीएम ग्रिड की सड़क का काम सितंबर-2025 से चल रहा है। दिसंबर-2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य था। बाद में इसे बढ़ाकर जून-2026 किया गया। अब 15 अक्तूबर पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस बीच तेजगढ़ी के पास किए जा ...