मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: सिसौली गांव में आयोजित मां दुर्गा मेला का शनिवार को भाजपा के पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के मंदिर में प्रसाद चढाकर पूजा-अर्चना करते हुए भक्तों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर एवं मेला समिति को 11 हजार रुपये, कृष्णकांत तोमर ने 21 हजार रूपये भेंट किए। वहीं मेला समिति की ओर से विजयपाल सिंह तोमर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेले के शुभारंभ के असवर पर विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि मेले और धार्मिक आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। वहीं मेले में तीन दिवसीय दंगल का भी आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच ...