Meerut News: सिवालखास में खुले मैनहोल में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
मेरठ, अगस्त 28 -- Meerut News: कस्बा सिवालखास में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर के सामने खेलते समय डेढ़ साल का बच्चा मैन होल में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्चे की तलाश में जुटे परिजनों ने स्थानीय सीसीटीवी कैमरे खंगाला, तो उन्हें हादसे का पता चला। आननफानन में परिजनों ने बच्चे को नाले से निकाला। मासूम का शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मिला। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति बनी है।
बच्चे की मौत की जानकारीकस्बा सिवालखास निवासी गुलबहार ने कस्बे में सरसों का तेल निकाले की मशीन लगा रखी है। गुलबहार के तीन बच्चों में सबसे छोटा बेटा मोहम्मद जेन (डेढ़ वर्षीय) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.