मेरठ, अक्टूबर 4 -- Meerut News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने सितंबर माह में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। एक से 30 सितंबर तक चले अभियान में पुलिस ने 27,357 वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान 32 लाख 47 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। सबसे अधिक कार्रवाई तेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई। वहीं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले भी बड़ी संख्या में पकड़े गए। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में चले अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। तेज रफ्तार वाहने चलाने वालो के खिलाफ 3512 चालान काटे गए। इनसे 16 लाख छह हजार रुपये ...