मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी राइफल चोरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ड्यूटी के दौरान गायब हुई राइफल को पुलिस ने कुछ घंटों में बरामद कर लिया। मामले में 15 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से राइफल के साथ चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। हापुड़ रोड स्थित आगरा डायोसिस ट्रस्ट एसोसिएशन शॉप पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे ड्यूटी के दौरान उसकी लाइसेंसी राइफल चार कारतूस समेत चोरी हो गई। सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राइफल की तलाश शुरू कर दी।एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तेजी से सुराग जुटाए। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोपहर करीब 12:40 बजे बंगला एरिया में दबिश...