मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: मेरठ के चर्चित नील ड्रम कांड (सौरभ हत्याकांड) में मृत्युदंड की सजा पाए साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया है। दोनों जिला अदालत के फैसले को चुनौती देने के लिए अलग-अलग अपील करेंगे। 14 अक्टूबर को जिला जज की अदालत ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में बंद साहिल और मुस्कान की ओर से हाईकोर्ट में पैरवी के लिए वकील नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वकालतनामे पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और जिला अदालत के फैसले की प्रति भी अधिवक्ता को भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- मुस्कान का मकान मालिक 19 महीने से अपने कमरों को खुलवाने के लिए भटक रहा, SSP से लगाई गुहार अब दोनों की ओर से मृत्युदंड के फैसले को चुन...