Meerut News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष
मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: सावन के प्रथम सोमवार पर मवाना नगर पूरी तरह शिवमय हो गया। सुबह तड़के से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कांवड़ यात्रा को देखते हुए मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सावन के पहले सोमवार पर सुबह करीब पांच बजे से ही नगर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिरों में सुबह से लेकर पूर्वाह्न तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। बूढ़ा महादेव शिव मंदिर, श्री शिव सरस्वती मंदिर, फलावदा रोड स्थित शिव मंदिर, झारखंडी मंदिर, हनुमान मंदिर सहित नगर के विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.