Meerut News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: सावन के दूसरे सोमवार को सरधना नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। नगर के ऐतिहासिक महादेव देवी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चे भी भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन सोमवार के चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.