मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: पोहल्ली निवासी एक युवक पर शुक्रवार देर रात उसके ही सालों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक का अपने सालों से विवाद चल रहा है। जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। उधर, गोलियों की आवाज से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। फायरिंग करते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए।पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। अंकुश शर्मा पुत्र योगेश शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी निवासी शोभा शर्मा से हुई थी। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। उसके बाद वापस नहीं आई। आरोप है कि पत्नी व उसके भाई उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बताया कि गुरुवार रात करीब 11:30 ...