मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: सरूरपुर/मेरठ। सरुरपुर थाना क्षेत्र के डाहर गांव में हुए सालिम हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। जांच में हत्या के पीछे करीब तीन माह से चली आ रही रंजिश सामने आई है। आरोप है कि बाइक चोरी के मुकदमे में सालिम द्वारा मुखबिरी किए जाने के शक में दूसरे पक्ष ने रंजिश पाल ली थी। मृतक के पिता शहजाद की तहरीर पर पुलिस ने शाहरुख खान, गुलजार, रिहान, असलम, मजर खान और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और जांच के आधार पर शाहरुख खान व गुलजार को देर रात गिरफ्तार किया गया, जबकि मजर खान को शनिवार सुबह पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस फरार आरोपियों की भूमिका और वारदात में उनकी संलिप्...