Meerut News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा 6 से 8 तक के 63 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, इतिहास, विज्ञान, देश-दुनिया एवं समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में भाग लेकर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। विद्यालय चेयरमैन एसपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेना भी आवश्यक है। प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु राजवंशी ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। यह भी पढ़ें- भारत को जानो प्रतियोगिता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.