मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: पालिका बाजार में लगने वाली सप्ताहित पैठ में रविवार को व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि फड़ लगाने का उनसे डबल शुल्क वसूला जा रहा है। पहले 150 रुपये लिए जाते थे, अब अधिक मांगे जा रहे हैं। इसी के विरोध में दोपहर 11 बजे तक भी व्यापारियों ने फड़ नहीं लगाई। उन्होंने पालिका कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। बता दें, कि पालिका बाजार में लगने वाली साप्ताहित पैठ में पालिका कर्मचारी ही तहबाजारी वसूलते हैं। पहले इसका ठेका छोड़ा जाता था, लेकिन अब काफी समय से पालिका कर्मचारी ही वसूली करते हैं। व्यापारियों का आरोप है कि पहले उनसे प्रति फड़ के हिसाब से 150 रुपये वसूले जाते था, लेकिन अब उनसे कई गुना पैसों की वूसली की जा रही है। इस रविवार को भी शुल्क वसूली करने आए कर्मचारियों...