मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: थाना खरखौदा क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। नालपुर गांव में साइबर ठगों ने युवक का मोबाइल हैंग कर उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, पांची गांव निवासी व्यक्ति को रकम दोगुनी करने का लालच देकर 85 हजार रुपये ठग लिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों को कुल 1.45 लाख रुपये की चपत लगी है। धीरखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव नालपुर निवासी प्रवीण पुत्र जिले सिंह ने बताया कि गुरुवार को उसका मोबाइल अचानक हैंग हो गया। कुछ समय बाद खाते से 60 हजार रुपये निकलने की जानकारी मिली। मोबाइल हैंग होने के दौरान खाते से रकम निकलने पर पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।

रकम दोगुनी करने का झांसा वह...