मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के दो हजार रुपये बैंक खाते में वापस करा दिए। जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ागांव निवासी मो. अरकान के साथ 29 मार्च 2026 को दो हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने गृह मंत्रालय के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने संबंधित बैंक व भुगतान माध्यम से समन्वय कर कार्रवाई की, जिसके बाद मनी रेस्टोरेशन पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...