मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मवाना खुर्द बाईपास पर साइड लगाने को लेकर कार सवार लोगों ने बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मवाना खुर्द चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। गंगानगर निवासी सत्येंद्र ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से मीरापुर दवाई लेने गया था। वापस लौटते समय मवाना खुर्द बाईपास पर साइड लगाने को लेकर कार सवार लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कार सवारों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...