मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: मेरठ। सांसद अरुण गोविल की पहल के बाद रविवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ बैठक कर उनकी बातों को सुना। पार्षदों ने कहा कि शहर की स्थिति अच्छी नहीं है, काम नहीं हो रहे। मेयर ने आश्वस्त किया कि जनता और पार्षदों की समस्याओं का वे निस्तारण कराएंगे। गत दिनों सांसद ने विधानसभा क्षेत्रवार पार्षदों की बैठक की थी। सांसद की बैठक में पार्षदों ने अपने दिल की बातों को रखा था। मामला संगठन तक पहुंचा। इसके बाद रविवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने विभिन्न वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों की बैठक की। भाजपा पार्षद दल के उप दलनेता विक्रान्त ढाका विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित रहने वाले पार्षदों में सुमित मिश्रा, नरेश...