मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: हस्तिनापुर के ग्राम पल्टूपुरी निवासी टिंकू सिंह की पत्नी सरिता की आत्महत्या की दुखद सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया। जानकारी मिलते ही परिजन सहारनपुर रवाना हो गए। चचेरे भाई कपिल ने बताया कि टिंकू की शादी फरवरी 2019 को सरिता निवासी ग्राम सिंधावली के साथ हुई थी। विवाह के बाद दोनों की दो पुत्रियां कूहू और ज्योत्सना हैं। कपिल ने बताया कि टिंकू अपने परिवार के साथ पिछले लगभग तीन वर्षों से सहारनपुर में ही निवास कर रहे थे। बताया कि दोनों के बीच कभी किसी तरह के विवाद या गृह-कलह की जानकारी उन्हें नहीं थी। घर में किसी भी प्रकार की अनबन की खबर न होने के कारण इस अचानक घटी घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। यह भी पढ़ें- सिपाही की पत्नी ने सरकारी राइफल से खुद को उड़ाया, गोली की आवाज पर दौड़ पड़ीं बेटियां घटना की सूच...