मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: रुहासा गांव निवासी एक युवक ने बहन के ससुरालियों पर दहेज की मांग का आरोप लगाया। बहन संग थाने पहुंचे पीड़ित युवक ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ससुराल पक्ष को बुलाकर महिला हेल्पडेस्क पर वार्ता करारकर समाधान का प्रयास किय। समाधान में ससुरालियों ने पुलिस को जानकारी दी कि निकाह हुआ था और दोनों पक्षों की बीच दो साल बाद दुल्हन का गौना होने पर सहमति बनी थी। अब ससुरालिया उन पर दहेज का आरोप लगाने लगे। थाने पर दी तहरीर में रूहासा निवासी आफताब ने बताया कि पांच दिसंबर 2024 को उसकी बहन आफरीन का निकाह सरधना निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहे है। जिसके चलते उसकी बहन को मायके भेज दिया। दहेज की मांग के चलते उसकी विवाहिता बहन मानसिक रूप ...