Meerut News: सलीम हत्याकांड: पीठ और सीने में घोंपा चाकू, संभलने का मौका नहीं दिया
मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: डाहर गांव में मन्नू उर्फ सलीम की हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। आरोपी लगातार सलीम की निगरानी कर रहे थे। शुक्रवार को जैसे ही रात के समय सलीम घर से बाहर गया आरोपियों ने घेरकर चाकू से वार किया। पहला चाकू सलीम की पीठ में मारा और इसके बाद वहां जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। बाद में मौत की पुष्टि करने के लिए तमंचे से भी गोली मारी। सलीम की हत्या की प्लानिंग आरोपियों ने काफी समय से कर रखी थी। आरोपी केवल मौके की तलाश में थे और लगातार रेकी कर रहे थे। शुक्रवार को सलीम जैसे ही घर से बाहर गया, आरोपियों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान सलीम पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए और संभलने का मौका तक नहीं दिया गया। घटना की जानकारी पर एसपी देहात अभिजीत कुमार, स्वाट टीम घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.