मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: देहली गेट निवासी एक सर्राफ से एक साथी सर्राफ 18 लाख रुपये की कीमत का 118 ग्राम का हार ले गया। कुछ दिन में रुपया देने की बात कही। कई माह बाद भी रुपया व हार वापस नहीं करने पर जब तकादा किया तो आरोपित ने जान से मारने व फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोपी सर्राफ के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल निवासी शेख हिसाबुद्दीन ने बताया कि वह मेरठ के मोहल्ला करमअली में रहता है। सराफा बाजार की नील गली में सोने-चांदी के आभूषण बनाने व बेचने का काम करता है। नील गली स्थित गणेश मार्केट के निकट श्रीराम ज्वैलर्स के संचालक जतिन वर्मा से उसके कारोबारी रिश्ते थे। 18 मार्च 2026 को जतिन वर्मा ने उससे 118 ग्राम सोने का हार लिया। सात दिन बाद हार के बदले सोना लौटाने की बात कही। हार की डिलीवरी सीसीटीवी...