मेरठ, नवम्बर 8 -- Meerut News: शहर सर्राफा बाजार में शनिवार शाम खरीदारी करने आए युवक का दो बदमाशों ने सरेराह मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अपनी हिरासत में लिया और अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हो गया। शास्त्रीनगर निवासी श्रवण कुमार शनिवार को परिवार के साथ खरीदारी करने शहर सर्राफा गया था। शाम करीब सात बजे वह एक दुकान से निकलकर मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। श्रवण ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने बदमाशों को घेर लिया। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। दूसरा बदमाश फरार हो गया। सू...