मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर के प्रभारी डॉ. राघो सिंह की शिकायतों के बाद हुए तबादले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर शिकायतकर्ता ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने 10 सितंबर तक कार्रवाई नहीं होने पर मामले की शिकायत उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से करने की चेतावनी दी है, तो वहीं दूसरी ओर डॉ. राघो सिंह के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इससे सीएचसी प्रभारी की कुर्सी को लेकर खींचतान और तेज हो गई है। धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, शिकायतकर्ताओं को उनके प्रमाण देने होंगे। सरूरपुर सीएचसी प्रभारी पर कथित लापरवाही और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से शिकायतें की गई थीं। शिकायत...