मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: विभिन्न मांगों को लेकर सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठीं आशाओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान भी आशाओं के बीच पहुंचीं और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा करना चाहिए। वहीं, आशाओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। बता दें, कि आशा कार्यकर्ता मंगलवार से सीएचसी परिसर में धरना दे रही हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2006 से वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद महंगाई बढ़ने के अनुसार उनकी प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी नहीं ...