मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: सरधना के मोहल्ला किला खेवान में गुरुवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता अस्पताल में भर्ती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कहकर पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को शव सौंप दिया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। विवाहिता की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। नवाबगढ़ी गांव निवासी असलम ने बताया कि खतौली निवासी 23 वर्षीय मनतसा का निकाह करीब 10 माह पूर्व सरधना के मोहल्ला किला खेवान निवासी जिशान से हुआ था। परिजनों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व अचानक वह बीमार हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां गुरुवार को अचानक तबीयत और ...