मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: नगर पालिका की ओर से बुधवार को प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान आरंभ 8.0 के तहत नगर के मुख्य बाजार और अशोक की लाट क्षेत्र में सघन जन-जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। शासन के निर्देश एवं डीएम मेरठ के आदेश पर अध्यक्ष सबला बेगम और ईओ दीपिका शुक्ला के निर्देशन में नगर पालिका टीम ने से नो टू प्लास्टिक संदेश वाले बैनर के साथ बाजार में भ्रमण किया। व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन और प्लास्टिक के गिलास के दुष्प्रभाव बताते हुए कपड़े और जूट के थैलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध प्रभावी अभियान साथ ही कागज से बने वैकल्पिक उत्पाद अपनाने की अपील की गई।ईओ दी...