Meerut News: सरधना में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व का हुआ भव्य शुभारम्भ
मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: जैन धर्म के शाश्वत पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। आदर्श नगर गंज बाजार स्थित नूतन श्री चंद्रप्रभु जिनालय में परम पूज्य साध्वी श्रुतपूर्णा श्रीजी एवं साध्वी इष्टप्रिया श्रीजी के सानिध्य में पर्युषण पर्व के प्रथम दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्ताम्बर जी के पाठ से हुआ। इसके बाद भगवान का प्रक्षाल कर चंदन, पुष्प, धूप, दीपक, अक्षत, नैवेद्य और फल से अष्टप्रकारी पूजा की गई। पूजा के बाद भगवान की आरती, शांतिधारा और चैत्य वंदन किया गया। अंत में श्रद्धालुओं को प्रभावना का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- श्वेतांबर मंदिर में पर्यूषण के पहले दिन पूजन व भक्ति संगीत संध्या प्रथम दिवस की पूजा के ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.