Meerut News: सरधना देहात क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: सरधना देहात क्षेत्र के लोग चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान हैं। देहात क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के अम्बार लगे हुए हैं, जिसके चलते लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। सफाई कर्मचारी के न आने से ये समस्या उत्पन्न हो रही है। बुधवार को लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने और स्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाने की मांग की। ज्ञापन में सरधना देहात क्षेत्र के लोगों ने बताया गया कि लोकप्रिय रोड, मेरठ रोड, ईदगाह बस्ती, इस्लामाबाद, जगमोहन नगर, सुंदर नगर समेत कई कॉलोनियों में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और जलभराव व दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। उनका घरों से निकलना भी दुभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.