Meerut News: सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो नहीं होती कश्मीर में धारा 370 जैसी समस्या
मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: भाजपा की मेरठ महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को हरमन सिटी स्थित पार्टी कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन महानगर अध्यक्ष मनोज वर्मा ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेयर हरिकांत अहलूवालिया और विशिष्ट अतिथि रोहताश प्रजापति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि सरदार पटेल ने ब्रिटिश काल में छह वर्षों तक जेल की यातनाएं सही। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो कश्मीर में धारा 370 जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होती। कांग्रेस ने उन्हें कभी उचित सम्मान नहीं दिया और निधन के 41 साल बाद भारत रत्न दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सबसे ऊंचा सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.