मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: गढ़ रोड स्थित एक जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो मासूम बच्चियों से अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। हैरत की बात यह है कि बच्चियों व उसके परिजनों के शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ प्रकरण में छात्रा और परिजनों के बयान दर्जशिकायत और कार्रवाई इसके बाद परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम पोर्टल पर शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा। जिस पर संज्ञान लिया गया और मामले की जांच के लिए बीएसए को निर्देश दिए गए। जिसके चलते अब खंड शिक्षा अधिकारी बच्चियों के गांव पहुंचे और उनके व परिजनों के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी गई है।बच्चियों की स्थिति थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने बताया कि उसकी ...