मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: मेरठ। बच्चा पार्क प्यारेलाल शर्मा स्मारक में रविवार को वाल्मीकि समाज सामाजिक एकता और स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। संयोजक बिजेन्द्र सूद ने किया। अध्यक्षता सतपाल सिंह वाल्मीकि, संचालन रवि नागवंशी-सोहनवीर सिंह टांक ने किया। लोगों ने समाज की एकता, स्वाभिमान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। बिजेन्द्र सूद ने कहा कि वाल्मीकि समाज आज एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है। समाज को सम्मान, समान अधिकार और सशक्त पहचान दिलाने के लिए आंतरिक मतभेदों और कुरीतियों से ऊपर उठकर संगठित होना होगा। सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए व्यापक संगठन, सामूहिक नेतृत्व और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान अब समय आ गया है कि समाज का प्रत्...