मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: मेरठ। विकास भवन में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। पिछले माह के किसान दिवस में दी गई 73 समस्याओं में से 24 शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर किसानों ने हंगामा किया। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि अधिकारियों का रवैया समस्याओं का निस्तारण करने का नहीं बल्कि उन्हें लटकाने का है। इस पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने किसान दिवस के प्रभारी उप कृषि निदेशक निलेश चौरसिया को इन सभी समस्याओं के निस्तारण कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने 10 नई समस्याओं का विवरण एवं 15 किसानों की समस्याओं का लिखित मांग पत्र डीएम को सौंपा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: किसान दिवस में आवारा जानवरों और बिजली के लटकते तारों के मुद्दे उठे इसमें प्रमुख रूप से गन्ना मूल्य बकाया...