Meerut News: समर गार्डन 60 फुटा रोड पर बदहाली को लेकर प्रदर्शन
मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: समर गार्डन 60 फुटा रोड के निवासियों ने बुधवार को इलाके में जलभराव, गंदगी एवं टूटी सड़क को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। नारकीय हालात से मुक्ति दिलाने एवं विकास कार्यों की मांग की। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। डीएम व मेयर से इस ओर ध्यान देने एवं विकास कार्य कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि गंदगी-जलभराव से बच्चों को स्कूल जाने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा। गड्डा-जलभराव युक्त सड़कों पर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नौशाद मलिक एवं शाहरुख अल्वी ने कहा कि दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में हालात बद से बदतर हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: जल भराव से साकेत नगर में संक्रामक बीमारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.