मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के पीवीएस रोड कुटी चौराहे पर शनिवार दोपहर पुराने विवाद में समझौते के लिए पहुंचे युवकों के बीच फिर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पीड़ित जागृति विहार सेक्टर 9 निवासी दिव्य पुत्र जयकिरण ने बताया कि उसका काफी समय पहले परिचित युवक से विवाद हुआ था। इसको सुलझाने के लिए दोनों पक्षों ने फोन पर संपर्क किया और कुटी चौराहे के पास मिलने की बात हुई। शनिवार दोपहर दोनों पक्षों के युवक बाइकों से वहां पहुंचे। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, लेकिन किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर पिस्टल तान दी और फायरिंग क...