Meerut News: सफाई में लापरवाही पर बीवीजी कंपनी पर दो लाख का जुर्माना
मेरठ, सितम्बर 9 -- Meerut News: नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने ढलाव घरों की सफाई न करने पर कंपनी बीवीजी इंडिया लिमिटेड पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। हापुड़ रोड पर गुलमर्ग सिनेमा के पास अवैध रूप से सीएंडडी वेस्ट (निर्माण का मलबा) डालने वाले राहुल गुप्ता के खिलाफ पहले से लगाए गए 50,000 रुपये के जुर्माने का भुगतान न करने पर थाना कोतवाली में तहरीर दी है। नगर आयुक्त ने गत दिनों सरस्वती लोक, आनंदपुरी और कमेला रोड ढलावघरों का औचक निरीक्षण किया था, जहां भारी गंदगी और कूड़ा पाया गया। नगर आयुक्त के अनुसार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कमेला रोड ढलावघर, सरस्वती लोक एमआरएफ सेंटर, आनंदपुरी ढलावघर और माधवपुरम ढलावघर से कूड़ा उठाने का जिम्मा बीवीजी इंडिया लिमिटेड के पास है। फर्म द्वारा लगातार इन स्थानों की नियमित सफाई और समय पर कूड़ा न उठाने की शिकायत मिल रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.