मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: हस्तिनापुर नगर पंचायत कर्मचारी शुभम वाल्मीकि की ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में हुई मौत के विरोध में बुधवार को सफाई व्यवस्था ठप कर कर्मचारियों ने नगर पंचायत में धरना प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने कार्य का पूरी तरह से बहिष्कार कर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। मंगलवार को मेरठ जाते समय मसूरी के पास हुए सड़क हादसे में शुभम की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बुधवार सुबह यूनियन के शाखाध्यक्ष अक्षय टांक के नेतृत्व में एकत्र हुए कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, घायल कर्मचारियों को 10-10 ल...