मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके अलावा सपा नेताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम कर मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी की अध्यक्षता में हुआ। दूसरी ओर, शहर में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। इनमें महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, सपा नेता जानू चौधरी, सम्राट मलिक, प्रदीप कसाना कुंडा, महताब मूसा, जफर चौधरी, डॉ अनीता पुंडीर, सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, नेहा गौड़, संगीता राहुल, निरंजन सिंह, रजत शर्मा ने भी मुलायम सिंह यादव का स्मरण किया और पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह ...