Meerut News: सपा : बूथ स्तर पर संगठन की तैयारियों-सक्रियता की समीक्षा हुई
मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: मेरठ। जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की। बूथ स्तर पर संगठन की तैयारियों और सक्रियता की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी एवं महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथों को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान करते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के उपरांत 17वीं शताब्दी के महान योद्धा, समाज सुधारक एवं अदम्य साहसी व्यापारी बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बैठक में पूर्व मंत्री मोहम्मद अब्बास, उदयवीर सिंह, योगेन्द्र जाटव सोल्दा, रविंद्र प्रेमी, उमाशंकर खटीक, गौरव गुर्जर, अहेतशाम इलाही, गिरेंद्र प्रधान, संदीप यादव, अजय अधाना रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.