Meerut News: सपाइयों ने उठाई सरधना में फायर स्टेशन की मांग
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: सरधना क्षेत्र में लगातार हो रहे अग्निकांड को देखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर नगर में फायर स्टेशन की स्थापना की मांग को उठाया है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की। ज्ञापन में बताया कि सरधना नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं के दौरान दमकल वाहन मेरठ से पहुंचते हैं, जिससे काफी समय लग जाता है। इस देरी के कारण आग विकराल रूप धारण कर लेती है और लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। यदि सरधना में स्थायी फायर स्टेशन स्थापित हो जाए तो ऐसी घटनाओं में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सकेगा।सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए सरधना में जल्द से जल्द फायर स्टेशन की स्थापना की जाए। ज्ञापन देने वालो में नगर अध्यक्ष सलीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.