Meerut News: सपाइयों के प्रदर्शन में अर्थी को लेकर पुलिस से नोकझोंक
मेरठ, नवम्बर 13 -- Meerut News: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में सपाइयों ने गुरुवार को कमिश्नरी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव विनोद जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर कलेक्ट्रेट की ओर जाने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच अर्थी को लेकर छीना-झपटी और नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से अर्थी अपने कब्जे में ले ली, जिसके बाद मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।सपा यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ : चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुलिस से हुई छीनाझपटी कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.