मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: सदर तहसील में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को कानूनगो धर्मपाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जमीन की पैमाइश की रिपोर्ट तैयार करने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई से तहसील परिसर में खलबली मच गई। टीम आरोपी कानूनगो को हिरासत में लेकर देहली गेट थाने पहुंची। टीम के अनुसार थाना मुंडाली गांव आलमपुर निवासी दल सिंह ने जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम सदर के यहां वाद दायर किया था। एसडीएम ने मामले में सदर तहसील के कानूनगो को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि रिपोर्ट बनाने के नाम पर कानूनगो धर्मपाल ने दलसिंह से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पांच दिन पहले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग से की थी। शिकायत का सत्यापन कर...